Wear clothes of this color during lunar eclipse, mutual trust will increase, adverse effects will be seen on these zodiac signs: साल का पहला चंद्र चंद्र ग्रहण आज लगा जो सुबह 8 बजकर 58 मिनट से आरंभ हो गया था। लेकिन भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। कुछ के लिए शुभ होगा तो कुछ ले लिए अशुभ साबित होगा। जानिए किन लोगों को रहना होगा सतर्क।
चंद्र ग्रहण का समय और तिथि
तिथि- 16 मई 2022, सोमवार
समय- सुबह 7 बजकर 2 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि पर इस चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण करियर में परेशानियां आ सकती हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके अलावा वृश्चिक राशि के जातक वाद-विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए जितना हो सके विवादों से बचकर रहें।
मिथुन राशि
चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहनों से व्यवहार करते समय सतर्कता रखें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
सिंह राशि
इस दौरान सिंह राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंध को लेकर सावधान रहना होगा। चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव के कारण लव पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही माता पिता के साथ व्यवहार करते हुए संयम बरतने की जरूरत है। किसी मामले को लेकर माता पिता से भिन्नता हो सकती है। जिससे आपके पारिवारिक जीवन पर बुरा प्रभाव होगा। इसके अलावा सिंह राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के कारण करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सभी तरह की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े