Breaking News

विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी को दिया खूबसूरत सरप्राइज, भावुक होकर एक्ट्रेस ने लिखा नोट

Vivek Dahiya gave a beautiful surprise to wife Divyanka Tripathi, getting emotional, the actress wrote a note:वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी 2022 की रात को विवेक दहिया ने अपनी लेडीलव के लिए एक सुंदर सा डिनर डेट प्लान किया था। अभिनेता ने स्विमिंग पूल के किनारे सुंदर लाइटिंग, फूल और कैंडिल्स के साथ एक रोमांटिक डिनर अरेंज किया था, जो देखने में वाकई बेहद खूबसूरत लग रहा था।

 

दिव्यांका त्रिपाठी ने इस खूबसूरत रात से दो तस्वीरें 15 फरवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें कपल अपना डिनर डेट एंजॉय करता हुआ नजर आ रहा है। पहली फोटो में दोनों ड्रिंक एंजॉय कर रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में उन्हें कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में विवेक हैंडसम लग रहे हैं, जबकि येलो और व्हाइट ड्रेस में दिव्यांका अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। बैकग्राउंड की सजावट उनकी रोमांटिक डेट की झलक दिखाने के लिए काफी है।

पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के नाम पति विवेक दहिया का पोस्ट

दिव्यांका संग खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए विवेक ने लिखा- तुम जीत से ऊपर हो. कल चाहे जो भी फैसला आए. ऐसा कोई भी नहीं है जो तुम्हारे जज्बे से इंप्रेस ना हुआ हो. चाहे वो कंटेस्टेंट हो, ऑडियंस हो या रोहित सर हो. डरती नहीं ये लड़की, अक्सर ही सुनने को मिलता है हाहहाहा. इसलिए जीत गए बहुत खूब और नहीं जीते सेलिब्रेट तो हम फिर भी करेंगे तुम्हारी शानदार जर्नी को. जिसे आने वाले कई सीजन्स तक याद रखा जाएगा.

 

दिव्यंका-विवेक के रिश्तों में खटास की आई थीं खबरें

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के रिश्तों में आई कड़वाहट को लेकर खबरें चर्चा में थी। खबरें आईं थी कि विवेक को लगने लगा है कि दिव्यांका के आगे उनकी पॉपुलैरिटी कम होती जा रही है। इसी के चलते विवेक अब दिव्यांका से सही बर्ताव नहीं कर रहे हैं और दोनों के रिश्तों में खटास आ रही है। हालांकि, अपना घर बचाए रखने के लिए दिव्यांका ने कभी इन खबरों को हवा नहीं दी थी।

दिव्यांका की मां ने दी थी सफाई

दोनों के रिश्तों में आई खटास की खबरों पर दिव्यांका की मां नीलम त्रिपाठी ने विराम लगाया था। नीलम ने बेटी और दामाद के बारे में आ रही खबरों पर कहा था- मैं सिर्फ हंस सकती हूं। उन्होंने कहा, लोगों को इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिेए। अगर मैं चिराग लेकर भी घूमती तब भी विवेक जैसा दामाद नहीं मिलता। विवेक पढ़ा-लिखा है और उसका फैमिली बैकग्राउंड बहुत अच्छा है।

दिव्यांका के लिए विवेक एकदम परफेक्ट है। और उसमें किसी भी तरह की कोई इनसिक्युरिटी नहीं है। नीलम ने कहा कि लोग उनका नाम सिर्फ पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ लोग उनके बीच की अच्छी बॉन्डिंग को हजम नहीं कर पा रहे हैं और इस तरह की बातें बना रहे हैं। लोगों को इस तरह अफवाह फैलाने से बचना चाहिेए।

दिव्यांका ने आठ साल किया था एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट

दिव्यांका त्रिपाठी फिलहाल स्टार प्लस के शो ‘ये है मोहब्बतें’ में नजर आ रही हैं। उन्होंने 2006 में ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा उन्होंने ‘कसम से’, ‘इंतजार’, ‘मिसेस एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबादवाले’, ‘अदालत’, ‘तेरी मेरी लव स्टोरिज’ जैसे सीरियलों में काम किया है। वहीं, विवेक ‘ये हैं आशिकी’, ‘एक वीर की अरदास.. वीरा’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘कवच.. काली शक्तियों से’ जैसे सीरियलों में काम किया है। फिलहाल विवेक ‘कयामत की रात’ में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि विवेक से शादी करने के पहले दिव्यांका करीब आठ साल तक एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशन में रहीं। ब्रेकअप के सदमे से दिव्यांका बड़ी मुश्किल से बाहर निकल पाई थीं।

About Rahul

Check Also

काजोल को हो गया था शाहरुख खान से एक तरफा प्यार, लेकिन फिर भी करनी पड़ी

काजोल को हो गया था शाहरुख खान से एक तरफा प्यार, लेकिन फिर भी करनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *