Breaking News

बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने कच्ची उम्र में ही कर ली थी शादी, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

These Bollywood beauties got married at an early age, many big names included in the list:बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी रहीं जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही शादी कर घर बसा लिया था। ये अदाकाराएं एक वक्त में अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के बूते करोड़ों सिनेप्रेमियों के दिलों पर राज करती थी। मगर प्यार में पड़ते ही इन हसीनाओं ने अपना फिल्मी करियर देखा और न अपनी कम उम्र। इस लिस्ट में हम ऐसी ही हसीनाओं की जानकारी आपको देने वाले हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में (Bollywood Actresses who married at early age) शादी रचा ली थी। इस लिस्ट में दिव्या भारती (Divya Bharti) से लेकर नीतू कपूर (Neetu Kapoor) जैसी दिग्गज फिल्म स्टार का नाम है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Rajesh Khanna संग शादी के वक्त 16 साल की थीं Dimple Kapadia

राजेश खन्ना के साथ फिल्म स्टार डिंपल कपाड़िया ने जब सात फेरे लिए, तब उनकी उम्र महज 16 साल की थी। अदाकारा ने राज कपूर के बैनर तले बनी फिल्म बॉबी से अपना बिग बॉलीवुड डेब्यू किया था। ऋषि कपूर के साथ एक्ट्रेस की इस पहली फिल्म ने उस वक्त सिनेमाघरों में बड़ी सफलता हासिल की। हालांकि एक्ट्रेस ने अपना फलता-फूलता करियर छोड़कर फिल्म स्टार राजेश खन्ना से शादी रचा ली।

Divya Bharti ने 18 साल की उम्र में कर लिया था ब्याह

फिल्म स्टार दिव्या भारती ने जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी रचाई थी। अदाकारा उस वक्त इंडियन सिनेमा की एक बड़ी स्टार बन चुकी थी। अदाकारा ने अपना फिल्मी करियर ताक पर रखते हुए सिर्फ 18 साल की उम्र में फिल्म निर्माता संग फेरे ले लिए थे। हालांकि बाद में दिव्या भारती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंची बिल्डिंग से गिरकर हो गई थी।

Neetu Kapoor ने 21 साल में Rishi Kapoor संग लिए फेरे

फिल्म स्टार नीतू कपूर ने अपने को-स्टार ऋषि कपूर संग शादी रचाई थी। दोनों ही अपने वक्त के बड़े सितारे थे। दर्शक भी इनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद करते थे। काम करते-करते दोनों सितारे करीब आए और शादी के बंधन में बंध गए थे। उस वक्त अदाकारा की उम्र महज 21 साल थी।

21 साल में ही दुल्हन बनी थीं Bhagyashree Patwardhan

मैने प्यार किया फेम स्टार भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय दासानी के साथ माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। हिमालय दासानी के साथ शादी रचाते वक्त अदाकारा मैने प्यार किया की सफलता की वजह से बड़ी स्टार बन चुकी थी। हालांकि अदाकारा ने अपना करियर दांव पर लगाते हुए महज 21 साल की उम्र में शादी रचा ली।

22 साल में Saira Banu ने थाम लिया था Dilip Kumar का हाथ

अदाकारा सायरा बानी ने अपने से दोगुनी उम्र के सुपरस्टार दिलीप कुमार के साथ निकाह किया था। उस वक्त अदाकारा की उम्र 22 साल थी। जबकि दिलीप कुमार 44 साल के थे।

23 साल में Babita Shivdasani ने रचाई थी Randhir Kapoor से शादी

करिश्मा और करीना कपूर की मां बबिता शिवदासानी ने भी रणधीर कपूर संग शादी बेहद कम उम्र में कर ली थी। उस वक्त वो महज 23 साल की थी।

Gurgaon: Actor Shahid Kapoor and Mira Rajput pose for photographers after their wedding ceremony in Gurgaon, on Tuesday. PTI Photo by Shirish Shete(PTI7_7_2015_000267A) *** Local Caption ***

Mira Kapoor ने भी 21 साल की उम्र में की शादी

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने भी कम उम्र में ही शादी का फैसला किया था। मीरा कपूर ने महज 21 साल की उम्र में शाहिद कपूर संग शादी की थी।

सभी तरह की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

About Rahul

Check Also

काजोल को हो गया था शाहरुख खान से एक तरफा प्यार, लेकिन फिर भी करनी पड़ी

काजोल को हो गया था शाहरुख खान से एक तरफा प्यार, लेकिन फिर भी करनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *