These animals are considered lucky, keeping them in the house brings wealth, splendor and prosperity: शास्त्रों के अनुसार कई बार जानवर भी हमें कुछ ऐसे संकेत देते हैं जिनसे हम अपने साथ अच्छे या बुरे होने का अंदेशा लगा सकते हैं। इस बातों का कोई प्रमाणित आधार तो नहीं है लेकिन धारणाओं के आधार पर लोग इन्हें मानते हैं और विश्वास भी करते हैं
कछुआ
हिंदू धर्म में कछुए को दशावतारों में से एक माना गया है। जो लक्ष्मी माता का प्रतिनिधित्व करता है। घर में कछुए को पालने से आपके बिगड़े कार्य बनने लगते हैं। आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलती है। वास्तु में भी कछुए को गुडलक का चिह्न माना जाता है
घोड़ा
ज्योतिष और वास्तु में घोड़े को भी बेहद शुभ और लकी माना जाता है। आम तौर पर सभी लोग घर में घोड़े को नहीं पाल पाते हैं, इसलिए घर में घोड़े की पेंटिंग और स्टेच्यू रखने की परंपरा है। घोड़े को बहुत ही परिश्रमी और समझदार जानवर माना जाता है।
मछली
चाइनीज वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुनहरे रंग की मछली रखना सुखदायक होता है। कहा जाता है कि घर में मछली रख ने से घर में शांति आती है।
चूहा
गणेशजी का वाहन होने के कारण कई लोग चूहों को मारते या भगाते नहीं हैं। लेकिन आपको बता दें की भूरे रंग के चूहे अपने साथ बेडलक लेकर आते हैं। यदि ये दिखाई दे तो समझ लें आपके साथ कुथ बुरा होने वाला है।
गिलहरी
गिलहरी का घर में आना शुभ माना जाता है। कहा जाता है की जब गिलहरी घर में इधर उधर फुदकती है तो इसका मतलब सौभाग्य से होता है।
सभी तरह की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े