Sonakshi Sinha does not trust her father, had said – “If you trust him, I will remain a virgin”:सोनाक्षी सिन्हा आए दिन अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने उस वक्त लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया जब उन्होंने खुद अपनी लव लाइफ के बारे में लोगों को बताया.
सोनाक्षी सिन्हा ने रिश्तों के बारे में की थी बात
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। अभिनेत्री ने इंटरव्यू में यह बताया था कि जब वह स्कूल में पढ़ा करती थीं, तब उनका पहला रिलेशनशिप हुआ था। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान वह अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया कि जब वह ग्रेजुएट हुईं तो उन्होंने अपने उस स्कूल ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। उनका सीरियस रिलेशनशिप काफी बाद हुआ था।
रिलेशनशिप चला था 5 साल
सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि 20 साल की उम्र के बाद उनका एक सीरियस रिलेशनशिप हुआ था। उन्होंने इंटरव्यू में यह बताया कि “रिलेशनशिप बाद में हुआ था। मुझे लगता है कि तब में 21 या 22 साल की रही होऊंगी जब मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप हुआ। यह रिलेशनशिप शायद 5 साल से ज्यादा लंबा चला था।” अभिनेत्री ने यह बताया कि हालांकि, हम दोनों अलग हो गए थे।
सोनाक्षी सिन्हा का वर्क फ्रंट
बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के ऑपोजिट “दबंग” फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार कदम रखा था। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री राउडी राठौर, दबंग 2, लुटेरा, बुलेट राजा, तेवर, अकीरा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा “भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया” में दिखाई दी थीं। अब वह फिल्म “काकूडा” में नजर आने वाली हैं।
सभी तरह की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े