Pooja Mishra made serious allegations against Shatrughan Sinha and his family, said – Sell my virginity and make your daughter Sonakshi a star:पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि सिन्हा परिवार ने उनका जीवन और करियर तबाह कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार ने उनके साथ ‘सेक्स स्कैम’ किया है। इन आरोपों पर आसनसोल के सांसद या उनके परिवार की तरफ से फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सिन्हा परिवार ने मेरा करियर और जिंदगी कर दी बर्बाद: पूजा
पूजा मिश्रा ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में सिन्हा परिवार पर उनके करियर और जिंदगी को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें बेहोश करके ट्रेड करते थे और उन्होंने उनकी वर्जिनिटी को बेचकर बेटी सोनाक्षी को स्टार बनाया। वह बताती हैं कि “उनके पिता शत्रुघन सिन्हा करीबी दोस्त थे। एक्टर ने उनके पिता से 100 करोड़ रुपये भी लिए, इतना ही नहीं इन लोगों ने अपने ही घर पर सेक्स स्कैम भी शुरू कर दिया था”।
वो जबरदस्ती उनके घर में घुस जाते थे। उन्होंने कहा कि जब वह शत्रुघ्न सिन्हा के घर जन्मदिन विश करने गई थी, तब पूनम सिन्हा ने कुछ खिला कर मुझ पर काला जादू किया।
एक इंटरव्यू के दौरान पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि शत्रुघ्न सिन्हा बेहोशी की हालत में उनका देह व्यापार करते थे, जिसमें उसकी पत्नी पूनम सिन्हा भी शामिल थीं। बकौल पूजा उनकी वर्जिनिटी बेचकर सोनाक्षी सिन्हा को बाॅलीवुड स्टार बनी।
पूजा ने बताया कि उनके पिता और शत्रुघ्न सिन्हा काफी अच्छे दोस्त थे। पूजा ने कहा कि सिन्हा परिवार लालची और राक्षसी है। पूजा ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि वे मेरे घर में जबरदस्ती घुस जाते थे और मेरे किमती सामान को चुरा लेते थे। पूजा ने कहा कि पूनम सिन्हा के काले जादू से वह 17 साल से पीड़ित है।
सभी तरह की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े