आज पहली बार स्कूल गए मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी, कैंपस में तैनात किए गए सुरक्षा गार्ड और डॉक्टर

Mukesh Ambani’s grandson Prithvi went to school for the first time today, security guards and doctors deployed on campus:मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पहले पोते पृथ्वी आकाश अंबानी का आज स्कूल में पहला दिन है। यह अंबानी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। पृथ्वी के माता-पिता, आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी चाहते हैं कि वह एक साधारण जीवन जिएं।

मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी आज मुंबई में स्कूल के पहले दिन अपनी मां श्लोका अंबानी के साथ नजर आए। पृथ्वी आकाश अंबानी का आज स्कूल में पहला दिन था। पृथ्वी मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे हैं, जिनकी शादी 2019 में हुई थी। पृथ्वी अंबानी और श्लोका की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस स्कूल में जाएंगे पृथ्वी अंबानी

पृथ्वी सनफ्लावर नर्सरी स्कूल में जाएंगे। यह मुंबई के मालाबार हिल में स्थित वही नर्सरी स्कूल है, जहां उनके माता-पिता, आकाश और श्लोका अंबानी दोनों स्कूली शिक्षा के लिए गए थे।

स्कूल में ऐसे होगी पृथ्वी अंबानी की सुरक्षा

पृथ्वी अंबानी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की गई हैं। पृथ्वी अंबानी के साथ हर समय एक डॉक्टर रहेगा ताकि वह सुरक्षित रहे। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी के पहले पोते की सुरक्षा को बेहद अलग रखा गया है। वे नॉर्मल कपड़ों में मौजूद रहेंगे और पूरे स्कूल क्षेत्र में फैले होंगे।

10 दिसंबर 2020 को पृथ्वी का हुआ था जन्म मुकेश और नीता अंबानी के बेटे, आकाश अंबानी साल 2019 में रोजी ब्लू के एमडी हीरा व्यापारी अरुण रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। आकाश और श्लोका ने अपने पहले बच्चे, पृथ्वी आकाश अंबानी का स्वागत 10 दिसंबर 2020 को किया था।

 

 

About Rahul

Check Also

सालों बाद छलका रवीना टंडन का दर्द, कहाँ: अक्षय कुमार ने ने गर्म होने के बाद भी नही…

अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में काफी बड़ा नाम है! वहीं उन्होंने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *