Breaking News

मौनी रॉय ने सुहाग की चूड़ियां और मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए बीच किनारे से शेयर की नई तस्वीरें, न्यूली वेड ब्राइड पर फैंस जमकर लुटा रहे हैं प्यार

मौनी रॉय (Mouni Roy) शादी के इन दिनों पति सूरज नांबियार के साथ ‘धरती के स्वर्ग’ यानी कश्मीर में हनीमून मना रही हैं। 27 जनवरी 2022 को मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी रचा ली है।इन गोल्डन डेज को मौनी सुरम्य बर्फ से ढकी कश्मीर की घाटी में खूब एंजॉय कर रही हैं।मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और शादी के बाद अपने हनीमून की तस्वीरों को भी खूब शेयर कर रही हैं। मौनी अपना हनीमून पीरियड अच्छे से इंजॉय कर रही हैं।शादी के बाद एक्ट्रेस का निखार और भी ज्यादा बढ़ गया है और यह उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है

मौनी रॉय ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हुआ जा रहा है।फ़ोटोज़ में मौनी रॉय की इस स्ट्रेप्ड फ्लोरल ड्रेस के साथ यहां उनके हाथों में दुल्हन वाली मेंहदी और बंगाली सुहाग की चूड़ियां उनके हुस्न में चार चांद लगा रही हैं। मौनी रॉय ने यहां एक बैकलेस ड्रेस में काफी दिलकश अदाएं दिखाते हुए पोज दिए हैं. उनकी हर तस्वीर ऐसी है जिसे देखकर फैंस आंहें भर रहे हैं। शादी के बाद मौनी रॉय अपने फैंस को लगातार कश्मीर से अपने हनीमून की झलकियां दिखा रहा है।

मौनी रॉय सबसे लोकप्रिय भारतीय टीवी अभिनेत्रियों में से एक है। वह टीवी धारावाहिक “देवों के देव … महादेव” में “सती” की भूमिका और “नागिन 2 – मोहब्बत और इंतकाम की दास्तान” में “नागिन” के रूप में जानी जाती हैं। वह टीवी धारावाहिक “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में “कृष्णा तुलसी” की भूमिका के साथ एक घरेलू नाम बन गई, जो उनकी पहली टीवी सीरियल भी थी। उसके बाद से उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा।“देवों के देव … महादेव” में “सती” के रूप में और “नागिन 2 – मोहब्बत और इंतेक़ाम की दास्तान” में “नागिन” के रूप में उनका प्रदर्शन उनके करियर का पथप्रदर्शक प्रदर्शन साबित हुआ।

मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार शहर में पिता अनिल रॉय एवं माँ मुक्ति रॉय के यहां हुआ था। उनके पिता अनिल रॉय कूच बिहार जिला परिषद के कार्यालय अधीक्षक थे। मौनी एक फ़िल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती है। उनकी मां मुक्ति एक थिएटर कलाकार थीं और उनके दादा शेखर चंद्र रॉय एक प्रसिद्ध थिएटर कलाकार थे। वह एक बढ़िया कथक और बैलेरीना डांसर हैं। वह 2014 में झलक दिखला जा की फाइनलिस्ट भी थीं।

About Rahul

Check Also

काजोल को हो गया था शाहरुख खान से एक तरफा प्यार, लेकिन फिर भी करनी पड़ी

काजोल को हो गया था शाहरुख खान से एक तरफा प्यार, लेकिन फिर भी करनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *