आम्रपाली दुबे (11 जनवरी 1987) एक भारतीय भोजपुरी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री है।उन्होंने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई उसने ज़ी टीवी पर सात फेरे और मायका में अभिनय किया। वह मेरा नाम करेगी रोशन में भी दिखाई दी थी। दुबे सहारा वन फिक्शन शो प्रेत नाइट्स में थे।
आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। आम्रपाली ने मुंबई के भवन कॉलेज से पढ़ाई की है। 2014 में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ हिन्दुस्तानी में अग्रणी भूमिका निभाई। आम्रपाली दुबे एक भोजपुरी फिल्म के लिए करीब 7-9 लाख रुपए लेती हैं।
दिनेश लाल यादव (जन्म 2 फरवरी 1979) जिसे निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है, एक भोजपुरी फिल्म गायक, अभिनेताऔर टेलीविजन प्रस्तोता हैं।दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।
दिनेश लाल यादव गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चूका है। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं। भोजपुरी ‘अल्बम निरहुआ सटल रहे ‘ से निरहुआ को अपार प्रसिद्धि मिली। दिनेश लाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस गाने को अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, इस फिल्म के सभी गाने बेहतरीन हैं.
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना ‘बिल के पीछे पड़ गईला’ को दिनेश लाल यादव और इंदू सोनाली ने अपनी आवाज से सजाया है, वहीं इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत ओम झा ने दिया है. इस फिल्म के निर्माता नसेर जमाल हैं, वहीं इसके निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं. इस गाने के वीडियो को आप यहां देखकर इसका आनंद उठा सकते हैं.