Bollywood superstar Sridevi was Boney Kapoor’s wife and not sister, after years the truth came in front of the world…:बॉलीवुड में एक समय ऐसा भी था जब सिर्फ पुरुष अभिनेता ही सुपरस्टार हुआ करते थे। अभिनेत्रियों सिर्फ साइड आर्टिस्ट की तरह काम करती थी। मगर अगर बात करें 80 से 90 के दशक की तो इस समय पर अभिनेत्री श्रीदेवी ने इस भ्रांति को तोड़ दिया था। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया। इससे पहले कोई और अभिनेत्री ने यह मुकाम हासिल नहीं किया था। वर्तमान में वह अपनी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में है।
जैसा कि आप सभी को पता ही है, एक समय पर श्रीदेवी के अफेयर के चर्चे उस समय के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ चले थे। जिस वजह से हर जगह उन्हीं की चर्चाएं होने लगी थी। लेकिन बाद में सामने सच्चाई कुछ और ही आई। उन्होंने बोनी कपूर से शादी रचा ली थी।इन दोनों की ट्विनिंग आपस में बहुत कमाल की थी। चाहे समय कैसा भी समय हो, यह दूसरे के साथ ही खड़े रहते थे। बॉलीवुड में इन्हें आइडल कपल माना जाता था। हालांकि यह भी एक सच्चाई है कि शादी से पहले कभी श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी।
बता दे, जिस समय यह दोनों मिले थे उस समय बोनी कपूर शादीशुदा थे। लेकिन इसके बावजूद भी वह पहली नजर में ही श्रीदेवी को अपना दिल दे बैठे थे। ऐसा कहा जाता है कि श्रीदेवी का जादू उन पर इस तरह चढ़ा की मिस्टर इंडिया में अभिनेत्री को साइन करने के लिए उन्होंने एक हफ्ते तक अभिनेत्री के घर के चक्कर लगाए। सिर्फ इतना ही नहीं जितनी फीस तय से हुई थी उससे 1100000 रुपए ज्यादा उन्हें बोनी कपूर ने वेतन के रूप में उन्हें दिया था।
आज जो बात हम आपको बताने वाले हैं वह 1984 की है। उस समय पर श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के प्यार के चर्चे हैं बहुत जोर शोर पर थी 1985 में तो इस तरीके की खबरें भी आई थी कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। लेकिन कहा जाता है कि मिथुन की पत्नी गीता बाली को श्रीदेवी बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। इस वजह से दोनों अलग हो गए।
उधर बोनी कपूर श्रीदेवी को ले कर काफी सीरियस हो चुके थे। इतना ही वे अभिनेत्री को पाने के लिए अपनी पहली पत्नी मोना को भी छोड़ने के लिए तैयार हो गए थे। और फिर आखिरकार बोनी कपूर ने वही किया। बोनी 1996 में अपनी पत्नी से अलग हो गए और श्रीदेव से शादी रचा ली। कहा जाता है कि जिस वक्त श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी की थी उस वक्त श्रीदेवी प्रेग्नेंट थी। अपनी शादी के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था।
सभी तरह की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े