लंबे समय बाद दिखा अनुष्का शर्मा का बोल्ड अवतार, ऑरेंज मोनोकिनी में ढाया कहर: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो भले ही लंबे समय से फिल्मों में ना नजर आएं लेकिन फिर भी चर्चा में रहती हैं। हांलाकि अनुष्का लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं लेकिन इस बीच वो सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनकी तस्वीरें आते ही झट से वायरल हो जाती हैं। एक बार फिर अनुष्का ने अपनी तस्वीरों से धमाल मचा दिया है। बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में अनुष्का ने सभी के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
लेटेस्ट पिक में अनुष्का शर्मा ऑरेंज कलर की मोनोकिनी पहने हुए देखी गई हैं, जो उनके फैंस की धड़कने बढ़ाने के लिए काफी है। लंबे समय बाद अनुष्का शर्मा का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में अनुष्का ऑरेंज मोनोकिनी के साथ मैचिंग श्रग पहने देखी जा सकती हैं, जिसे उन्होंने हैट और A लेटर वाले नेक पीस साथ पेयर किया है। पहली तस्वीर में वो कैमरे के पास आकर झुकते हुए पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वो दूर खड़ी हो मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं और फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अनुष्का की तारीफ में फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हॉटनेस के मामले में आपके आगे कोई नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा, आप हमेशा अपने लुक्स से सर्प्राइज करती हैं और हम आपके बहुत बड़े फैन हैं। वहीं कई यूजर्स ने अनुष्का की तस्वीरों पर फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।
लंबे समय बाद दिखा अनुष्का शर्मा का बोल्ड अवतार, ऑरेंज मोनोकिनी में ढाया कहर
इस बीच, स्टिल्स ने उनके प्रशंसकों और कई हस्तियों का ध्यान आकर्षित किया। अभिनेत्री रूहानी शर्मा ने उन्हें “प्यारी” कहा, जबकि सबा पटौदी ने टिप्पणी की, “इसे प्यार करो।” उनके कई फॉलोअर्स थे जो उनके लुक को पसंद करते थे। एक यूजर ने लिखा, “आप बेहद असाधारण, पूरी तरह से खूबसूरत, इतनी हॉट आकर्षक और पूरी तरह से खुशमिजाज महिला हैं। हमेशा बड़ी फैन।” वहीं एक अन्य ने कहा, “अरे हॉट, आपको हॉटनेस में कोई नहीं हरा सकता।”

गौरतलब है कि अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। अब वह जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकड़ा एक्सप्रेस के जरिये धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के अनुष्का अपने पति विराट से भी ट्रेनिंग लेती हुई नजर आ चुकी हैं।