50 dreams of Sushant Singh Rajput, which he had written in slips:अपनी दम पर अपने लिए बॉलीवुड में बड़ा नाम बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स के लिए आज का दिन काफी भावुक करने वाला है। 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन होता है, लेकिन अपना बर्थडे मनाने के लिए सुशांत हमारे बीच नहीं हैं। 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था,
सुशांत भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर सुशांत के फैन्स ट्विटर पर एक्टर का नाम ट्रेंड करवा रहे हैं और उनके बारे में खूब पोस्ट्स भी कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के 50 सपने थे, जो वो जीना चाहते थे, कुछ पूरे हुए लेकिन कुछ अधूरे रह गए। इस स्टोरी में आपको बताते हैं सुशांत के वो 50 ड्रीम्स जो उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर किए थे।
1. हवाई जहाज उड़ाना सीखना
2. आयरनमैन ट्राएथलॉन के लिए तैयारी
3. बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना
4. मोर्स कोड सीखना
5. बच्चों को स्पेस के बारे में सीखने में मदद करना
6. टेनिस चैंपियन के साथ मैच खेलना
7. फोर क्लैप पुशअप्स करना
8. एक हफ्ते तक चन्द्रमा, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह को उनकी कक्षा में घूमते हुए मॉनिटर करना
9. ब्लू होल में गोता लगाना
10. डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट को एक बार करके देखना

11. एक हजार पेड़ लगाना
12. डेल्ही (दिल्ली) कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के हॉस्टल में एक शाम बिताना
13. 100 बच्चों को इसरो या नासा की वर्कशॉप के लिए भेजना
14. कैलाश में मेडिटेशन करना
15. चैंपियन के साथ पोकर खेलना
16. किताब लिखना
17. सर्न की लैब देखने जाना
18. ध्रुवीय रोशनी को देखते हुए पेंट करना
19. नासा का एक और वर्कशॉप अटेंड करना
20. छह महीने में सिक्स पैक एब्स बनाना

21. सेनोटेस में तैराकी करना
22. ब्लाइंड लोगों को कोडिंग सीखाना
23. जंगल में एक सप्ताह गुजारना
24. वैदिक ज्योतिषशास्त्र को समझना
25. डिज्नीलैंड देखना
26. लीगो की लैब देखने जाना
27. एक घोड़ा पालना
28. दस तरह के डांस फॉर्म सीखना
29. फ्री एजुकेशन के लिए काम करना
30. एंड्रोमेडा गैलेक्सी को एक विशाल टेलीस्कोप से देखना और उसकी स्टडी करना
31. योग सीखना
32. अंटार्कटिका घूमना
33. महिलाओं की स्वरक्षा की ट्रेनिंग के लिए मदद
34. एक सक्रिय ज्वालामुखी को कैमरे में कैद करना
35. खेती सीखना

36. बच्चों को डांस सीखाना
37. दोनों हाथों से एक समान तीरंदाजी करना
38. रेसनिक-हेलिडे की मशहूर भौतिकी की किताब को पूरा पढ़ना
39. पॉलिनेसियन एस्ट्रोनॉमी को समझना
40. अपने मशहूर गानों को गिटार पर बजाना सीखना
41. चैंपियन के साथ शतरंज खेलना
42. लैंबर्गिनी खरीदना
43. वियना के सेंट स्टिफन कैथेड्रेल जाना
44. विजिबल साउंड और वाइब्रेशन के प्रयोग
45. इंडियन डिफेंस फोर्सेज के लिए बच्चों को तैयार करना
46. स्वामी विवेकानंद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना
47. सर्फ बोर्ड पर लहरों से खेलना
48. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम
49. ब्राजील का डांस और मार्शल आर्ट फॉर्म सीखना
50. ट्रेन में बैठकर पूरा यूरोप घूमना
सभी तरह की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े